मेरठ, अप्रैल 16 -- बुधवार को भाजपा की महानगर इकाई की ओर से 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत क्रांतिधरा मेरठ में महिला सशक्तिकरण की भव्य झलक देखने को मिली। शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों महिलाओं ने सहभागिता कर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति अपना समर्थन जताया। अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख केंद्रों पर'नारी शक्ति दीवार' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु उठाए गए कदमों, विशेषकर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के लिए आभार व्यक्त किया।महानगर महामंत्री और अभियान संयोजक विनय शर्मा पाराशर के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अपने जीवन में बड़े बदलाव का आधार बताया। यह भी पढ़ें- न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.