भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत करेगी। मंत्री रविवार को भागलपुर पहुंची और परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सितंबर 2023 में संसद में सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया है। इस कानून के तहत लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएगी। इसमें एससी व एसटी सीटें भी शामिल हैं। इसमें महिलाओं की भागीदारी के साथ उनका प्रतिनिधित्व भी बढ़ेगा। मंत्री ने कहा कि आज की महिलाएं सिर्फ मतदाता नहीं है, वो छात्र, प्रोफेशनल, उद्यमी व अधिकारी भी हैं। वे हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। इसलिए शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.