धनबाद, अप्रैल 13 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के पारित होने के साथ भारत ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित होने से न सिर्फ राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी। यह बात रविवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री व जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कही। प्रेस कांफ्रेंस में सिंदरी विस से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी, रमा सिन्हा, प्रियंका देवी, गीता बैसरा, रीता प्रसाद यादव, कंचन चौरसिया, रूमकी गुप्ता, विभा सिंह, गीता सिंह आदि भी मौजूद थीं। मौके पर कहा गया कि वैश्विक शोध बताते हैं कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से जीडीपी में अभूतपूर्व वृद्धि होती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम यह 106वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम है, जो पहले 128...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.