रांची, अप्रैल 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भाजपा नेत्री लक्ष्मी बाखला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023, केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को अधिक सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम से महिलाओं को उनका हक मिलेगा। इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में और अधिक प्रभावी होगी। इस अधिनियम के बारे में देश के प्रत्येक नारी को जागरूक होने और देश के सशक्तिकरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मेहरा सोमवार को तोरपा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लक्ष्मी बाखला ने कहा कि महिलाओ...