बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था हुई है। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्ष साहित्यकार, लेखिका एवं अधिवक्ता श्वेता पांडेय को डीएम ने सम्मानित किया। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह पहल ऐतिहासिक है। कहा कि संसद में इस अधिनियम के क्रियान्वयन से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा शुरू हो चुकी है, जो देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.