पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। महापौर अरुणा शंकर और भाजपा नेता स्मिता आनंद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023, केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को अधिक सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में और अधिक प्रभावी होगी। इस अधिनियम के बारे में देश के प्रत्येक नारी को जागरूक होने और देश के सशक्तिकरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है। मेदिनीनगर के होटल ज्योतिलोक के हाल में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अरुणा शंकर, स्मिता आनंद और शहर के विभिन्न सामाजिक महिला संगठनों की अध्यक्ष एवं सदस्य ने कहा कि महिलाओं की बढ़...