पलामू, अप्रैल 12 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में रविवार को एक दिनी योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मां परमेश्वरी मंदिर न्यास के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में गढ़वा जिले से आए पतंजलि संगठन के प्रभारी सह योग प्रशिक्षक प्रदीप केशरी ने उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ और निरोग रहने के गुर बताए। योगाभ्यास कराते हुए कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव संभव है। योग प्रशिक्षक प्रदीप केशरी कहा कि वर्तमान जीवनशैली में योग अनिवार्य है। यह अब हर घर की जरूरत बन चुका है। कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट के सचिव एवं सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्रनाथ दुबे ने कहा कि मंदिर परिसर में जल्द ही न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.