गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले अभियान के मद्देनजर क्षेत्रीय टोली की पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र का यह ऐतिहासिक कदम आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय के दिशा निर्देशन में सोमवार को देर शाम तक चली बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने बतौर मुख्य वक्ता बताया कि यह अभियान 15 से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज महिलाओं की स्कूटी रैली इसके तहत टाउन हाल कार्यक्रम, नारी शक्ति सम्मेलन, नारी शक्ति पद यात्रा, लेख लिखवाना, मिस्ड का...