कोडरमा, अप्रैल 13 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने से महिलाओं को मिलने वाला 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भारतीय राजनीति में देश की महिलाओं के लिए एक नया बदलाव आने की उम्मीद है। इसको लेकर सोमवार स्थानीय शिववाटिका में विभिन्न सामाजिक संगठनों जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें इनरह्वील क्लब, जैन समाज, माहुरी समाज, मोदी समाज, मारवाड़ी समाज से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से राजनीति में एक बड़ा बदलाव आयेगा। देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम होगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपना दबदबा बना रही है, लेकिन राजनीति में महिलाएं की सहभागिता पुरुषों की अनुपात में काफी कम है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण व...