रुद्रपुर, मई 5 -- दुलाला चक्रवर्ती, गदरपुर। गदरपुर में महिला कांग्रेस ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने किया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई। कार्यक्रम की शुरुआत शिल्पी अरोड़ा के कार्यालय से हुई, जहां से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में डाकघर पहुंचे और 'आज करो, अभी करो' के नारे लगाते हुए पोस्टकार्ड भेजे। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी और काशीपुर महानगर अध्यक्ष अल्का पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि संसद से पारित होने के बा...