पाकुड़, अप्रैल 30 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास न होने के विरोध में गुरूवार को महेशपुर प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के समर्थन में और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्ष के कारण यह बिल पास नहीं हो सका, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने विरोधी दल का पुतल दहन कर की नारेबाजीप्रदर्शन का विवरण प्रदर्शनकारियों ने हाथों में भाजपा का झंडा लेकर महिलाओं ...