बलरामपुर, अप्रैल 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। अक्षय तृतीया के मौके पर संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर स्थित वन स्टाफ सेंटर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रमुख प्राविधानों एवं उद्देश्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ रस्तोगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, उनके अधिकारों को सशक्त करने तथा समाज में समान अवसर प्रदान करने का प्राविधान किया गया है। महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन से सम्बन्धित जानकारी को भी साझा किया गया। यह भी पढ़ें- दास कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.