बरेली, अप्रैल 19 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार गोष्ठी हुई। संकायाध्यक्ष डॉ. विजय बहादुर सिंह यादव ने इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया सक्सेना ने कहा कि भारतीय परंपरा में नारी की सहभागिता अत्यंत व्यापक और गौरवपूर्ण रही है। अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. रुचि द्विवेदी ने विषय की समसामयिक महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा श्रद्धा शर्मा प्रथम, शिवानी कश्यप एवं परिणीता सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय, जूली शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- राजकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी व मानव शृंखला यह भी पढ़ें- छात्रों ने निकाली नारी सशक्तीकरण पदयात्रा यह भी पढ़ें- विकसित समाज म...