नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने पीएम मोदी का जताया आभार
शामली, अप्रैल 17 -- शामली। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को विकास भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कानून को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता समाजसेविका डॉ. ऋतु जैन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व इसे महिलाओं के सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.