गाजीपुर, मई 2 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के कथित विरोध को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और जन आक्रोश रैली निकाली। पूर्व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली इस रैली में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। अनिल कुमार मद्धेशिया और अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि "नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतले जलाए। यह भी पढ़ें- तिलहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का फूंका पुतला भाजपा जिला मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.