शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। जिला पंचायत कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि इस अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने अपना महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है।महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रयास से विपक्ष असहज हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है और महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखना चाहता है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में विरोध को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 25 को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.