बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- बुधवार को नगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को कानून के महत्व, उद्देश्य और इससे मिलने वाले अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा रस्तौगी ने कहा कि इस अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ेगी। इस दौरान नेहा सिंघल, चंद्रमुखी दीक्षित आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम सशक्तिकरण के लिये अहम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.