अमरोहा, अप्रैल 17 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम नारी शक्ति को प्रोत्साहन देने के लिए वरदान साबित होगा। भाजपा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने जा रहा है, जिसमें भारतीय महिला शक्ति को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा। गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित पार्टी की बैठक में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने उक्त बात कही। कहा कि इससे न केवल महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण होगा बल्कि, नारी शक्ति को मजबूती मिलेगी। महिलाओं को समानता का अधिकार मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल प्रधान, संजय शर्मा, कपिल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.