मेरठ, अप्रैल 27 -- नगर निगम का एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने वाला है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने 28 अप्रैल को नगर निगम की एक विशेष बोर्ड बैठक बुलाई है। बैठक का मुख्य एजेंडा संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष के रुख की आलोचना करना और उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करना है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया के अनुसार 28 अप्रैल की नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक केवल एक ही उद्देश्य के लिए बुलाई गई है। संसद में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष द्वारा पैदा की गई बाधाओं के खिलाफ आधिकारिक तौर पर निंदा प्रस्ताव पास करना है। मेयर का तर्क है कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसमें विपक्ष का रवैया नकारात्मक रहा है। शनिवार को विशेष बैठक का एजेंडा जारी होते ही एआईएमआईएम पार्षद और पूर्व कार्यक...