नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
औरैया, अप्रैल 15 -- औरैया, संवाददाता। भाजपा के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला कार्यकर्ताओं ने औरैया कोतवाली से सुभाष चौक तक स्कूटी रैली निकाली, जिसका समापन नगर पालिका सभागार में हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं ने नारी शक्ति के समर्थन में नारे लगाए। नगर पालिका सभागार में जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतंत्र में क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की भागीदारी केवल सांकेतिक नहीं बल्कि संवैधानिक रूप से सुनिश्चित होगी। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.