बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। राजीव गांधी डीएनवी पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं आमजन में अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। छात्र-छात्राओं के जनसमर्थन के लिए मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल अभियान चलाया। कार्यक्रम प्रभारी एवं अंग्रेजी प्रवक्ता शकुंतला गुप्ता ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों और महत्व के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने बताया इसके पूर्व महाविद्यालय परिसर में नारी शक्ति पदयात्रा भी निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.