बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- जेएस कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इस महत्वपूर्ण अधिनियम के प्रति समर्थन जुटाना था। अभियान में महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर अधिनियम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और एक स्वर में इसे महिलाओं को सशक्त बनाने तथा समान अधिकार दिलाने की दिशा में अहम कदम बताया। प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- नारी वंदन के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गीता शेखावत द्वारा किया गया...