पलामू, अप्रैल 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मेदिनीनगर में सोमवार की शाम में विभिन्न महिला संगठनों ने स्कूटी रैली निकालकर अपनी खुशी को साझा किया। महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली मेदिनीनगर की महापौर आवास से प्रारंभ होकर छहमुहान चौक, हॉस्पिटल चौक, कचहरी चौक होते हुए लता मंगेशकर चौक होकर समापन को प्राप्त हुई। महापौर अरुणा शंकर ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को रवाना किया। वे स्वयं भी स्कूटी चलाकर रैली में शामिल हुईं और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। रैली के पूरे मार्ग में महिलाओं ने नारी शक्ति जिंदाबाद जैसे नारों के साथ एकजुटता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति से ही विकसित बनेगा भारत: पाठक रैली के क्रम में ...