हाथरस, अप्रैल 16 -- सादाबाद। आज राजकीय महिला महाविद्यालय, कुरसंडा में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रचार-प्रसार हेतु मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम के संरक्षण एवं नोडल प्रभारी डॉ. राधा शर्मा के निर्देशन में किया गया।अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल फोन से मिस्ड कॉल देकर संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिए जाने के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.