कटिहार, मई 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को शहीद स्मारक चौक से अंबेडकर पार्क तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने केंद्र सरकार के इस अधिनियम का समर्थन करते हुए नारेबाजी की। मार्च के दौरान महिलाओं ने कहा कि संसद में कांग्रेस द्वारा इस अधिनियम का विरोध किए जाने से उसका महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। यह कानून महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे देश की आधी आबादी को नई ताकत मिलेगी। कार्यक्रम में डेजी कुमारी, शिल्पा कुमारी, सुमन देवी, सरिता देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, मंजू देवी, मेनका देवी, राघवेंद्र प्रताप, गौतम महतो, मिथुन कुमार चौधरी, पवन सिंह, प्रीतम कुमार, प्रमोद महलदार एवं दिनेश्वर मंडल सहित बड़ी सं...