बुलंदशहर, अप्रैल 22 -- जनपद में बुधवार को कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के तत्वावधान में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष की कथित महिला विरोधी सोच के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पदयात्रा में जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जन आक्रोश यात्रा काला आम चौराहे स्थित मलका पार्क से शुरू होकर अस्पताल रोड होते हुए अंसारी रोड चौराहे स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची, जहां कांग्रेस एवं विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए यात्...