सुपौल, अप्रैल 26 -- सुपौल, एक संवाददाता नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सुपौल द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विनीता देवी की अध्यक्षता में किया गया। मार्च के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार नारे लगाए तथा लोकसभा में विपक्ष के विरोध को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च आक्रोश मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.