शामली, अप्रैल 16 -- शामली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा द्वारा बुधवार को महिला स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डा. रामजीलाल कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि जिस दिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा से पारित होकर कानून का रूप लेगा, वह दिन देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अधिनियम एक महत्वपूर्ण कदम है। रैली शहर के वीवी इंटर कॉलेज शामली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक और हनुमान रोड से होती हुई पुनः कॉलेज परिसर में जाकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने निकाली महिला स्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.