देहरादून, अप्रैल 17 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को शहर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान पदयात्रा, स्कूटी रैली और मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं को कानून के प्रावधानों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय से महिला एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अधिनियम के समर्थन में अपनी सहमति जताई। रैली और पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, युवतियां और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली महिला पदयात्रा इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.