नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा, जताया आभार
गोंडा, अप्रैल 17 -- गोण्डा, संवाददाता। महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम माने जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को गोंडा जिले में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा गांधी पार्क मैदान से शुरू होकर चौक होते हुए गुरु नानक चौक तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया। यह पदयात्रा भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जबकि कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के साथ-साथ उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह भी पढ़ें- नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.