अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत गुरुवार को अलीगढ़ महानगर भाजपा द्वारा विष्णु पुरी मंडल में अधिनियम के समर्थन में विशेष जन-जागरूकता एवं पद यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह अभियान मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री मनोज कुमार खलीफा, रवि मोहन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के महत्व के बारे में बताया। इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने क...