मेरठ, अप्रैल 16 -- शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को 'मिशन शक्ति' पंचम चरण के द्वितीय भाग के अंतर्गत 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023' के समर्थन और जागरूकता को लेकर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. लता कुमार ने किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं को अधिनियम की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय महिलाओं का है। कार्यक्रम में सारथी संस्था मेरठ की अध्यक्ष कल्पना पांडे भी उपस्थित रहीं। अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित 50 से अधिक छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.