आगरा, अप्रैल 16 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को सदर विधान सभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में मातृ शक्ति ने प्रतिभाग कर अपनी नारी शक्ति का परिचय दिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने वाला कदम बताया। रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद स्कूटी पर सवार होकर महिलाएं मुख्य बाजार से गुजरीं। महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। बाइक रैली के संयोजक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार एवं जिला मंत्री प्रीती माहेश्वरी रहीं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह भी पढ़ें- स्कूटी रैली को विधा...