लखनऊ, मई 1 -- केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण बिल) के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के रुख को लेकर गुरुवार को मलिहाबाद और माल में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली व पदयात्रा कर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। मलिहाबाद में रैली की शुरुआत जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में डाकबंगला से हुई। हाथों में तख्तियां और झंडे लिए कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मलिहाबाद चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने विरोधी दल का पुतल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.