कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर देहात/पुखरायां, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने बुधवार को भोगनीपुर के पुखरायां व रसूलाबाद के झींझक कस्बे में रैलियों का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा के माती कार्यालय में प्रेस वार्ता करके अधिनियम से महिलाओं को बड़ी राजनीतिक ताकत हासिल होने की बात कही। सशक्त नारी सशक्त भारत को मजबूती प्रदान करने के लिए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में कार्यक्रम आहूत किया गया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करवाने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने भी धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में सौरभ मिश्र, पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर, कार्यक्रम सह संयोजक करूणा शंकर दिवाकर, मंडल मंत्री वैष्णवी अवस्थी, सभासद कल्पना यादव, उपमा, मीना दीक्षित, वंदना सचान, रिचा सचान, निधि, आ...