कानपुर, अप्रैल 18 -- पुखरायां,संवाददाता। कस्बा राम स्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रचार अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में छात्राओं की पैदल पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने नारी सम्मान के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा नीत सरकार नारी के सम्मान को सर्वोपरि महत्व प्रदान करती है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एनसीसी के छात्र एवं छात्राओं सहित अन्य छात्राओं ने मैं नारी हूं,मैं जग जननी सब पर भारी हूं,जब नारी में शक्ति सारी तो फिर क्यों नारी को कहे बेचारी,नारी का अधिकार देश का उद्धार आदि नारे लिखी तख्ती हाथों में लेकर नारी का सम्मान देश का सम्मान का नारा लगाते हुए कालेज से पैदल पद यात्रा चलकर मुख्य मार्ग से होकर बरस...