अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या,संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लागू करने की दिशा में तेजी लाते हुए 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के निर्णय के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से 11 से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं व आम जनमानस को अधिनियम की जानकारी देने और उनसे जुड़ाव बढ़ाने की तैयारी की गई है।महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि हर वर्ग की महिलाओं तक इस अधिनियम की जानकारी पहुंचे और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत टाउन ...