मेरठ, अप्रैल 14 -- शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' के लाइव प्रसारण से हुई, जिसमें छात्राओं ने पीएम का संबोधन सुना। इसके बाद एनसीसी इकाई द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह सहित शिक्षकों व छात्राओं ने भाग लिया। ताइक्वांडो प्रशिक्षक नीलम मिश्रा उपस्थित रहीं। प्राचार्य ने अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। अंत में छात्राओं और कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में 33 प्रतिशत आरक्षण का स्वागत कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.