भदोही, अप्रैल 18 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत शनिवार को औराई ब्लॉक क्षेत्र के गिर्दबड़गांव से जागरूकता रैली निकाली गई। डॉ. शंभुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन एवं पहरुआ जन संगठन द्वारा निकली रैली में शामिल हुई महिलआों ने जन-जन को जागरूक कीं। रैली संग आयोजित संगोष्ठी में पदाधिकारियों ने शासन से संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए अपना अनुभव साझा किया।फाउंडेशन की निर्देशिका एवं पहरुआ की संयोजिका डॉ. रोली सिंह ने कहा कि सरकार की हर योजना जरूरतमंदों को समर्पित है। महिलाओं के हित में शासन निरंतर काम कर रही है। महासचिव राजीव सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जागरूकता अभियान की प्रदेश संयोजक तथा सूबे की महिला कल्याण, बाल विकास और पोषाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य की प्रेरणा से आज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह भी पढ़े...