रांची, अप्रैल 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए संसद का विशेष सत्र 16, 17 एवं 18 अप्रैल को दिल्ली में होने जा रहा है। विपक्ष के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह है कि वे इस अधिनियम का समर्थन करें, ताकि वर्ष 2029 में देश निर्माण में और 2047 के विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने में महिलाओं को भी अपनी उचित भागीदारी निभाने का मौका मिले। गीता कोड़ा रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रही थी। इस दौरान उन्होंने एक नंबर 9667173333 भी जारी किया, जिस पर लोग मिस्ड कॉल कर इस अधिनियम को अपना समर्थन दे सकेंगे। प्रेसवार्ता में आरती कुजूर, सीमा सिंह, शोभा यादव, नेहा सिंह, पायल सोनी भी मौजूद थीं।महिलाएं सिर्फ लाभार्...