जौनपुर, अप्रैल 17 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत कर महिलाओं को जागरूक करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रीता के नेतृत्व में बुधवार को स्कूटी रैली निकाला गया। रैली अखनसराय स्थित एक होटल से निकल नगर भ्रमण किया। रैली महिलाओं में जागरुकता फैलाना तथा उनके अधिकारों के प्रति समाज को सजग करने हेतु निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्कूटी रैली में भाग लेकर उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। जहां लोगों ने भी इसका स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली रीता जयसवाल,...