शामली, अप्रैल 17 -- शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने नारी के शक्ति रूपों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारी के हैं रूप अनेक, कहीं सरस्वती कहीं राधा, कहीं अम्बिके और नारी को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नारी अपने भीतर अपार शक्ति समेटे हुए है, जो आवश्यकता पड़ने पर चट्टान से भी अधिक मजबूत बन सकती है। उन्होने नारी की शक्ति के विभिन्न रूपों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह शक्ति रूप में दुर्गा, काली, लक्ष्मीबाई है, प्रेम रूप में राधा और मीरा है, और विद्या रूप में वह सरस्वती है। यह भी पढ़ें- मानव श्रंखला व रैली निकाल दिया सशक्त नारी-विकसित नारी का संदेश उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नारी का योगदान प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय ...