प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम केंद्र सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में इसे लेकर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम करने जा रही है। 15 से 17 अप्रैल तक नारी शक्ति सम्मेलन व पदयात्रा, 13 से 15 अप्रैल तक हस्ताक्षर अभियान, 16 अप्रैल तक मिस्ड काल अभियान चलेगा। इसमें केंद्र की ओर से दिए नंबर पर लोकसभा व विधानसभा स्तर पर महिलाओं व छात्राओं की ओर से मिस्ड काल कराई जाएगी। 15 अप्रैल को बाइक/स्कूटी रैली, 18 और 19 को कला प्रदर्शनी, 19 व 20 अप्रैल को स्थानीय निकायों की भागीदारी जिसके तहत नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, क्षेत्र ...