चतरा, अप्रैल 12 -- चतरा प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चतरा भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में स्थानीय नेताओं ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने इस कानून का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश की आधी आबादी को नेतृत्व का अधिकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उनकी राजनीतिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे महिलाएं नीति निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देंगी। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.