लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक प्रावधान सुनिश्चित कराये जाने को एक ऐतिहासिक निर्णय और देश की आधी आबादी को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के रूप में साकार कर दिया है।उन्होंने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। कभी इसे अंतिम रूप तक नहीं पहुंचाया। आज जब यह ऐतिहासिक कानून के रूप में पारित हो चुका है। 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित विशेष संसद सत्र में इसके प्रभावी क्रियान्वयन व प्रक्रियात्मक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.