मेरठ, अप्रैल 9 -- नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो इसी के निमित्त भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस विभिन्न अभियानों में से महत्वपूर्ण अभियान ग्राम/बस्ती चलों अभियान में ग्राम पंचायत बुबकपुर ,दबथुवा, कक्केपुर, भूनी, सरूरपुर खुर्द में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मातृ-शक्तियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पत्रक देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी ने सरूरपुर खुर्द मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना के घर से कार्यक्रम का शुभारंभ कर 51 पदाधिकारियों की माताओं को सम्मानित करने का काम किया। इस मौके पर रामकुमार त्यागी, सचिन चौधरी, धमेंद्र चौधरी, अंकित पांचाल, अभिषेक शर्मा, रजनीश त्यागी, जितेन्द्र गोस्वामी, वेदपाल गिरी, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, रूचिन त्यागी, पंकज शर्मा, योगेश गोस्वामी, जोनी चौधरी, रविन्द्र कश्यप आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्...