बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सभागार में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिससे उपस्थित महिलाओं में जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं के सशक्तिकरण का युग है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संभल नगर पालिका...