मुरादाबाद, मई 2 -- नारी शक्ति बंधन अधिनियम का मामला दिनों दिन गरमाता जा रहा है। लोकसभा में बिल पास नहीं होने को लेकर भाजपा देश भर में प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के लोग इंपीरियल पहुंचे। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल में शामिल लोग बीच-बीच में जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस, सपा समेत विपक्ष महिला विरोधी है। शाम को प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाई। इस दौरान रीता पाल, हरिकांत सिंह, ओपी गोला, श्यामबाबू मौर्य, सुनील कुमार, मनोज प्रजापति, बंटी पाल, सुमित पाल, पुलकित शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर की हड़ताल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.