फतेहपुर, अप्रैल 15 -- बिंदकी। ललौली रोड स्थित राम वाटिका में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के खुशी में बुधवार को नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारी तथा शिक्षिकाएं व छात्राएं एकत्र हुई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लगाए गए होर्डिंग में महिलाओं ने हस्ताक्षर कर मोबाइल द्वारा मिस्ड कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सरकार के फैसले का समर्थन कर खुशी जताई। चेयरमैन राधा साहू ने जुलूस का शुभारंभ किया। नायब तहसीलदार रचना यादव, भाजपा नेत्री रन्नो गुप्ता एडवोकेट रचना हुसैन, भाजपा सभासद सोमवती निषाद, भाजपा नेत्री सुनीता श्रीवास्तव के अलावा भाजपा मंडल बिंदकी अध्यक्ष पूरन सिंह तथा सात्विक शुक्ल ने छात्राओं को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- महिला मोर्चा की रैली में आधी आबादी ने दिखाई एकजुटता रैली ललौल...