आजमगढ़, अगस्त 18 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सोमवार को नारी शक्ति प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की सखियों द्वारा किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कैंटीन के संचालन से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। साथ ही तहसील परिसर में आने वाले अधिकारी, कर्मचारी और आमजन को सस्ते दर पर खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान उपलब्ध हो सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की सखियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम युवा अभियान के तहत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का ऋण गारंटी के आधार पर उप...